जशपुर, 04 मई 2026। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद जशपुर जिले में भी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। जिले के सन्ना बस स्टैंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह के नेतृत्व में एकत्र होकर आतिशबाजी की और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की नीतियों, नेतृत्व और जनविश्वास की जीत बताते हुए खुशी जाहिर की। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंगाल की जीत देश की राजनीति में भाजपा के बढ़ते जनाधार का प्रमाण है और यह कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत का परिणाम है।
जश्न कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह, सन्ना मंडल अध्यक्ष आनंद यादव, मंडल महामंत्री नसरूल्लाह सिद्दीकी, वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकर गुप्ता, रामस्वरूप यादव, जनपद पंचायत सदस्य अनुपम तिर्की, बलवंत गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, जितेंद्र ताम्रकार, भाजयुमो अध्यक्ष निशांत प्रधान, अशोक यादव, कृष्ण यादव, बलदेव यादव, रवि भगत समेत भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मिठाइयां बांटी गईं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देकर जीत की खुशी साझा की। सन्ना क्षेत्र में देर तक जश्न का माहौल बना रहा।



















