भीषण गर्मी में राहत: – सुखबासुपारा में नलकूप खनन से ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार….

जशपुरनगर 5 मई 2026/ जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रशासन ने त्वरित पहल की है। जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम सपघरा के सुखबासुपारा में नलकूप खनन कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।गौरतलब है कि यहां के ग्रामीण सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में आवेदन देकर पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग रखी थी ,जिस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर यहां त्वरित निराकरण करते हुए नलकूप खनन किया गया।इससे स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और अब उन्हें पानी के लिए दूर-दराज भटकना नहीं पड़ेगा।
नलकूप शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने शासन-प्रशासन के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि भीषण गर्मी के बीच यह सुविधा उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment