जशपुर, 06 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भाजपा मंडल मनोरा की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर विधानसभा की विधायक Raimuni Bhagat उपस्थित रहीं। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत एवं मंडल प्रभारी श्री रूपेश सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री पंकज जायसवाल ने की।
बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही आगामी चुनावी रणनीति को सफलता मिलेगी।
बैठक में महामंत्री रामदास यादव, उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर स्वर्णकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष शांति भगत, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हदीश अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नमन जैन, अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष भजूं नंदन नायक, अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष रंजीत भगत, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर नायक, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आशिक अंसारी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋतु यादव, युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य परमेश्वर सिंह (सोनू सिंह), महिला मोर्चा महामंत्री दीक्षा बाई, पवन कुमारी पैंकरा, रितु भगत, दुर्गा प्रजापति, विजय साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री मंजर हुसैन, खुर्शीद अंसारी सहित मंडल के समस्त बूथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।



















