खरसोता में अधिकारीयों कर्मचारीयों और ग्रामवासियों ने किया योगाभ्यास ,योग केवल व्यायाम  नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की है कला

जशपुर 9 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत जशपुर जिले के सभी विकास खंडों के चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


शिविर से पूर्व सुबह पाली योगाभ्यास, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण संवर्धन के कार्य और युवाओं के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

विगत दिवस 8 मई को मनोरा विकास खंड के ग्राम खरसोता में अधिकारियों कर्मचारियों और ग्रामवासियों ने सामूहिक योगा अभ्यास किया और लोगों को नियमित अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने का आग्रह किया गया।

उल्लेखनीय है कि योग शरीर को स्वस्थ रखने का एक प्रभावी तरीका है योग करने से शरीर  मजबूत बनता है।

मांसपेशियाँ एवं हड्डियाँ स्वस्थ रहती है
मानसिक शांति योग से तनाव, चिंता और क्रोध कम होता है तथा मन शांत और प्रसन्न रहता है।

योग से एकाग्रता बढ़ती है नियमित योग अभ्यास से ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है और स्मरण शक्ति बेहतर होती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे बीमारियाँ कम होती हैं।
प्राणायाम से फेफड़े मजबूत होते हैं और श्वास संबंधी समस्याओं में लाभ मिलता है।

ऊर्जा और उत्साह बढ़ता है योग करने से शरीर में स्फूर्ति आती है और दिनभर ताजगी महसूस होती है।
अच्छी नींद आती है  योग तनाव कम करके नींद की गुणवत्ता सुधारत है।

योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment