जशपुर 9 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। “गांव-गांव, द्वार-द्वार” पहुंचने के साथ ही सरकार और प्रशासन सीधे लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं मांगों का निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं।
इसी क्रम में दुलदुला विकास खंड के ग्राम सिमड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में अधिकारियों ने आवेदन प्राप्त किए और त्वरित निराकरण की दिशा में कार्रवाई की।
सुशासन शिविर में 5 हितग्राहियों को राशन कार्ड बनाकर दिया गया।
इनमें ग्राम सिमड़ा की अनामिका टोप्पो, मयूरचुंदी की श्रीमती लीलावती गोंड ,सेली खेस गीता सिंह शामिल हैं।
राशन कार्ड मिलने पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि सुशासन शिविर हमारे लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुआ है। जिले तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी प्रशासन हमारे गांव के नजदीक पहुंचकर हमारी समस्याओं का समाधान कर दिया।