जशपुर: बिछीटोली सुशासन तिहार शिविर में 204 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर

जशपुर, 09 मई 2026। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में जिले में संचालित सुशासन तिहार 2026 के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में मनोरा विकासखंड के ग्राम बिछीटोली में शिविर आयोजित कर विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं और मांगें सुनी गईं तथा उनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई।

मनोरा विकासखंड के जनपद पंचायत सीईओ श्री रघुनाथ राम ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 204 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों में मूलभूत सुविधाओं, सामाजिक योजनाओं तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी आवेदनों का गंभीरता और प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।

शिविर में Raimuni Bhagat ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान उनके गांव और क्षेत्र में ही हो। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखें और शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री परमेश्वर भगत, जशपुर एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment