जशपुर: सन्ना, कस्तुरा, पिल्खी समेत कई पंचायतों में उप चुनाव, निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता लागू , प्रशासन ने  नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर, 11 मई 2026। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका क्षेत्र जशपुर के वार्ड क्रमांक 08 एवं 14 सहित जनपद पंचायत क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन 2026 कराने की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन की घोषणा होते ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जो निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक अथवा आगामी आदेश तक लागू रहेगी।



उप निर्वाचन के अंतर्गत चौलीटांगरटोली, सांईटांगरटोली, बालाछापर, पिल्खी, पोड़ी, गजमा, पटिया, अंधरझर, सिरिमकेला, कस्तुरा, कण्डोरा, गड़ाकटा, डोंगादरहा, पुसरा, कोडलिया, सन्ना, जुजगू, भितघरा, बगडोल, जुरगुम, हर्राडीपा, चम्पा एवं छातासरई ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

जिला प्रशासन ने निर्वाचन क्षेत्रों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन अवधि के दौरान शासकीय योजनाओं, प्रचार-प्रसार एवं अन्य गतिविधियों पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment