मुख्यमंत्री श्री साय की तत्परता से मटासी गांव में लौटी रोशनी ,ट्रांसफार्मर खराबी से अंधेरे में डूबी बस्ती में बहाल हुई बिजली ,पेयजल व्यवस्था भी हुई सुचारु

जशपुरनगर 15 मई 2026/ भीषण गर्मी के बीच ग्राम मटासी की बस्ती में ट्रांसफार्मर खराब होने से लगभग 21 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहा। बिजली बाधित होने के कारण पेयजल व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो गई थी और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी जैसे ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तक पहुंची, उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागीय टीम ने तेजी से कार्य करते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया और बिजली आपूर्ति को बहाल किया।बिजली व्यवस्था पुनः शुरू होते ही गांव में रोशनी लौट आई और पेयजल आपूर्ति भी सामान्य हो गई, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। लंबे समय से समस्या झेल रहे ग्रामीणों के चेहरे पर संतोष और खुशी स्पष्ट नजर आई।

     ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर हुई इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह घटना दर्शाती है कि शासन प्रशासन स्तर पर जनहित सर्वोपरि है। जनता की समस्या का निराकरण ही सरकार की प्राथमिकता है, इस सिद्धांत को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment