नवसंकल्प जशपुर में सब इंस्पेक्टर प्रीलिम्स परीक्षा हेतु नया निःशुल्क बैच प्रारंभ

जशपुरनगर 16 मई 2026/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व  में जिला प्रशासन द्वारा संचालित नव संकल्प शिक्षण  संस्थान जशपुर में छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नया निःशुल्क बैच प्रारम्भ किया जा रहा है। यह बैच सोमवार 18 मई 2026 से शुरू होगा।

संस्थान द्वारा SI प्रीलिम्स परीक्षा का सम्पूर्ण सिलेबस मात्र 45 दिनों में अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में कवर कराया जाएगा। यह विशेष तैयारी उन अभ्यर्थियों के लिए होगी जिन्होंने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का फॉर्म भरा है तथा Physical Standard Test (PST) पास किया है।

पिछली SI भर्ती परीक्षा में भी संस्थान के 6 अभ्यर्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया था।

संस्थान में अभ्यर्थियों को निःशुल्क कक्षाओं के साथ-साथ निःशुल्क टेस्ट सीरीज की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न के अनुसार बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।

पंजीयन कराने के इच्छुक अभ्यर्थी शिक्षक मनीष गुप्ता  को 7587148510 पर अपना नाम एवं पता लिखकर व्हाट्सऐप कर सकते हैं अथवा सीधे नवसंकल्प कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment