जशपुर: अब हर मंगलवार को बनेंगे दिव्यांगजन UDID कार्ड ,जिला अस्पताल के रूम नं. 11 में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा प्रमाणीकरण व नवीनीकरण

जशपुरनगर 20 मई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी (UDID) कार्ड व नवीनीकरण का कार्य अब प्रत्येक मंगलवार को जिला अस्पताल जशपुर में किया जाएगा। जिला अस्पताल के रूम नंबर 11 में प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शिविर आयोजित होगा।
             ऐसे दिव्यांगजन जिनका यूडीआईडी कार्ड नहीं बना है। जिनके पास पुराना दिव्यांग प्रमाण पत्र है और नवीनीकरण कराना चाहते हैं। इस शिविर के माध्यम से लाभ ले सकते है।  जिले के सभी दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण तथा पूर्व में जारी प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया जाएगा।
        शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के आधार कार्ड, पुराना दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), आधार से लिंक मोबाइल नंबर जिसमें OTP आता हो, फोटोग्राफ जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो  साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।  यदि आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो पूर्व में ही आधार केंद्र में मोबाइल नंबर अपडेट करवा कर आना होगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment