जशपुर: सुशासन तिहार के आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश, ई-ऑफिस और ई-एचआरएमएस का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन होगा अनिवार्य

जशपुरनगर, 1 जून 2026। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों एवं सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा के अंतर्गत दर्ज आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा सभी मामलों का त्वरित निपटारा करने पर जोर दिया। उन्होंने जिले में संचालित सुशासन तिहार अभियान की समीक्षा करते हुए विभागवार प्राप्त आवेदनों की स्थिति जानी और कहा कि आम जनता से जुड़े सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।

श्री कुमार ने बैठक के दौरान ई-ऑफिस एवं ई-एचआरएमएस प्रणाली के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालयीन फाइलों का संचालन एवं नोटशीट का आदान-प्रदान केवल ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाएगा। इसी प्रकार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश आवेदन भी केवल ई-एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि ई-ऑफिस का गंभीरतापूर्वक संचालन सुनिश्चित करें तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संपूर्ण जानकारी ई-एचआरएमएस पोर्टल में अद्यतन करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment