जशपुरनगर 20 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज ग्राम रनपुर स्थित श्री गणेश भगवान मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान गणेश से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए राज्य के निरंतर विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ कर प्रदेश में अमन-चैन, सामाजिक सौहार्द और सर्वांगीण विकास की मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल समाज को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं तथा लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती सहित जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।