जशपुर: मैदानी प्रशिक्षण पर पहुंचे 7 ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर, सेव और नाशपाती की बागवानी का किया अध्ययन

जशपुर, 26 जून 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) से नव-नियुक्त सात ट्रेनी डिप्टी कलेक्टरों ने मैदानी प्रशिक्षण के तहत जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड का दौरा किया। यह भ्रमण छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा (रायपुर) द्वारा आयोजित परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य युवा अधिकारियों को ग्रामीण विकास, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और जमीनी स्तर की प्रशासनिक व्यवस्थाओं से परिचित कराना है।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने मनोरा क्षेत्र में विकसित सेव (एप्पल) एवं नाशपाती की बागवानी का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय किसानों और उद्यानिकी विशेषज्ञों से चर्चा कर यह जाना कि जशपुर की ठंडी एवं अनुकूल जलवायु का उपयोग कर किस प्रकार उच्च गुणवत्ता वाले फलों का सफल उत्पादन किया जा रहा है। अधिकारियों ने बागवानी की आधुनिक तकनीकों, उत्पादन क्षमता तथा किसानों की आय बढ़ाने वाले प्रयासों की जानकारी भी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने कृषि और उद्यानिकी क्षेत्र में जशपुर जिले की संभावनाओं की सराहना करते हुए इसे प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायी मॉडल बताया।

इस भ्रमण दल में ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर श्री रविशंकर वर्मा, सुश्री निधि प्रधान, सुश्री नंदनी साहू, श्री मनीष बघेल, श्री सौरभ दीवान, श्री लखेश्वर यादव एवं श्री सत्येन्द्र कुमार बंजारे शामिल रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment