रायपुर: चिंतन शिविर सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेह शासन की दिशा में प्रभावी पहल—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 04 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सुशासन एवं अभिसरण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा आईआईएम रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंत्रिपरिषद के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर राज्य में सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह चिंतन शिविर लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चिंतन शिविर में देशभर के प्रतिष्ठित विद्वान, नीति विशेषज्ञ और विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी वक्ता शामिल होते हैं। वे सुशासन, गुड गवर्नेंस, पारदर्शी प्रशासन, जवाबदेह शासन व्यवस्था, नेतृत्व विकास, नवाचार और जनकेंद्रित नीति निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार एवं अनुभव साझा करते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में आयोजित चिंतन शिविरों से राज्य शासन को व्यापक लाभ मिला है। इन आयोजनों के माध्यम से शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में सुधार, बेहतर नीति निर्माण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपयोगी सुझाव प्राप्त हुए हैं। इससे शासन को अधिक परिणामोन्मुखी और जनहितैषी बनाने में सहायता मिली है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष आयोजित चिंतन शिविर भी विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने, सुशासन को सुदृढ़ करने तथा शासन व्यवस्था में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment