रायपुर, 07 जुलाई 2026। विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और लंबित मामलों के निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों में बैकलॉग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय सचिवों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुंच सके।
बैठक में ई-ऑफिस, लोक सेवा गारंटी, नियद नेल्लानार डैशबोर्ड, सुघ्घर छत्तीसगढ़, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल, डी-रेगुलेशन ई-गजट, सेवा सेतु, ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं तथा पीएम सूर्य घर बिजली योजना सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने शासन के महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़े भू-अर्जन प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में मनोज कुमार पिंगुआ, ऋर्चा शर्मा, निहारिका बारिक सिंह, सोनमणि बोरा, शहला निगार, मुकेश कुमार बंसल, राहुल भगत सहित राज्य शासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं सचिव उपस्थित रहे।