जशपुर: किफायती दरों पर खाद-बीज उपलब्ध होने से किसानों को मिली राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की सराहना

जशपुर, 7 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक खाद एवं बीज समय पर और किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिले की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।

जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं विकासखंडों में खाद वितरण का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। किसान प्रतिदिन अपनी स्थानीय समितियों से खाद, यूरिया एवं अन्य कृषि सामग्री खरीद रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले कृषि सामग्री के लिए विभिन्न दुकानों का चक्कर लगाना पड़ता था और अधिक कीमत चुकानी पड़ती थी, जबकि अब एक ही स्थान पर उचित मूल्य में आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो रही है।

महिला किसान मंजुला भगत ने बताया कि पहले खाद और यूरिया के लिए काफी परेशानियां होती थीं तथा कई बार ब्याज पर पैसे लेकर खेती की जरूरतें पूरी करनी पड़ती थीं। अब शासन की पहल से कृषि सामग्री आसानी से और कम कीमत पर मिल रही है, जिससे खेती करना आसान हुआ है और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

किसानों ने बताया कि बाहर बाजार में महंगे दामों पर मिलने वाली खाद-बीज अब शासन की व्यवस्था के तहत निर्धारित दरों पर उपलब्ध हो रही है। वर्तमान में प्रति बोरी यूरिया 266.50 रुपये, डीएपी 1350 रुपये, सुपर फास्फेट पाउडर 551 रुपये, सुपर फास्फेट दानेदार 591 रुपये, जिंकेटेड सुपर फास्फेट 576 रुपये, टीएसपी 1300 रुपये, एनपीके 1850 रुपये एवं 1990 रुपये तथा पोटाश 1975 रुपये की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे किसानों की लागत कम होने के साथ-साथ कृषि कार्यों को भी गति मिली है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment