जशपुर: महतारी सदन से महिला समूहों को मिली नई पहचान, बैठकों और आजीविका गतिविधियों को मिला स्थायी केंद्र

जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के केरसई में निर्मित महतारी सदन महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए नई उम्मीद और सुविधाओं का केंद्र बनकर उभरा है। इस भवन के निर्माण से महिलाओं को समूह की बैठकों, आजीविका गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए एक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं स्थायी स्थान उपलब्ध हुआ है।

महिला समूह की सदस्य श्रीमती बबीता गुप्ता ने बताया कि पहले स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित करने के लिए किसी सदस्य के घर या पेड़ के नीचे बैठना पड़ता था। बरसात और गर्मी के मौसम में यह समस्या और अधिक बढ़ जाती थी, जिससे समूह की नियमित गतिविधियां भी प्रभावित होती थीं।



उन्होंने बताया कि महतारी सदन बनने के बाद अब सभी महिलाएं नियमित रूप से एक ही स्थान पर बैठक करती हैं। यहां वे समूह की बचत, ऋण, आजीविका गतिविधियों और सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा करती हैं। इससे समूह का संचालन पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और सुचारू हो गया है।

बबीता गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मिले महतारी सदन ने महिलाओं की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कर दिया है। अब उन्हें बैठक के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता और सभी गतिविधियां बिना किसी बाधा के संचालित हो रही हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता, संगठन, सामुदायिक सहभागिता और सशक्तिकरण का मजबूत केंद्र बन गया है। यह सुविधा महिला समूहों को संगठित होकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आगे बढ़ने का नया अवसर प्रदान कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment