जशपुर: जिले में बिना लाइसेंस संचालित फार्मेसी स्टोरों के विरुद्ध अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में संचालित बिना लाइसेंस वाले फार्मेसी स्टोरों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि अवैध रूप से संचालित फार्मेसी आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। ऐसे प्रतिष्ठानों के संचालन पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है, ताकि लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित फार्मेसी स्टोरों की नियमित जांच की जाए तथा बिना लाइसेंस संचालित पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष्ट कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के माध्यम से अवैध रूप से संचालित फार्मेसी स्टोरों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने और शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।