जशपुर: तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं कौशल्या साय, नागरिकों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जशपुर: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बंदरचूआ और कलिबा में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बंदरचूआ में आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, युवा और स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया। हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता के जयकारों से बंदरचूआ का वातावरण गूंज उठा। स्कूली बच्चों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता निभाते हुए राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

श्रीमती कौशल्या साय ने तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों एवं बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली विरासत, एकता और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा में सुशीला साय, अनिता सिंह, नारायण प्रसाद गुप्ता, रवि यादव, विनय गुप्ता, विकास साहू, जयदीप गुप्ता, विकास साय, शिवा चौहान, पूरन गुप्ता, तरुण डनसेना, रंजित सोनी, आकाश बाजपेयी, संतोष यादव, शिबू गुप्ता, लविश गुप्ता एवं टोनी चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कलिबा में भी निकली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलिबा में भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने यात्रा में शामिल होकर नागरिकों और स्कूली बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया। यात्रा में उपेंद्र यादव, रवि यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक शामिल हुए।

बंदरचूआ और कलिबा में निकली तिरंगा यात्रा में बच्चों, युवाओं और नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। दोनों स्थानों पर आयोजित यात्रा ने राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment