जशपुर: कैलाश गुफा मेला क्षेत्र के पास 14 हाथियों का डेरा, हाथी के हमले में एक व्यक्ति घायल

जशपुर: जिले के बगीचा विकासखंड स्थित कैलाश गुफा मेला क्षेत्र के आसपास 14 हाथियों का दल डेरा डाले हुए है। जानकारी के अनुसार हाथियों का यह दल कल रात से मेला क्षेत्र से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है।

यहां से वीडियो देखें

https://www.instagram.com/reel/DcD6xNmNfhk/?igsh=N2xhOW43bWxrYThm



इसी दौरान हाथियों के दल द्वारा एक व्यक्ति को दौड़ाए जाने की जानकारी सामने आई है। हाथी के पैर की चपेट में आने से व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कैलाश गुफा मेला क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के लोगों और मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। लोगों से हाथियों के करीब नहीं जाने, उन्हें छेड़ने या भीड़ लगाकर देखने से बचने की अपील की जा रही है।

वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment