
जशपुर:- नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विधायक रायमुनी भगत ने कार्यकर्ताओं से नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का लक्ष्य निर्धारित कर जुट जाने कहा।
रायमुनी भगत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के ऊर्जावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व प्रयास से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं की सतत सक्रियता का सुखद परिणाम है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका और भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया। नजदीक आ गये नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ भाजपा की जीत का परचम लहराने के लिये दिनरात कार्य करना है।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है। उनके तमाम फर्जी हथकण्डे जनता समझ चुकी है। सिवाय भ्रम फैलाने व झूठ गढ़ने के अलावा कांग्रेस का कोई काम नहीं रह गया। नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा जोरदार जीत दर्ज करेगी।
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि बूथ स्तर का सामान्य कार्यकर्ता संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर आसीन हो सकता है, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। श्री सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय स्थापित करने के लिये समस्त कार्यकर्ता संकल्प लेकर कार्य करेंगे।
बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे एवं विक्रमादित्य सिंह जूदेव ने भी संबोधित किया।
कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा और आभार प्रदर्शन जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा ने किया।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा, वरिष्ठ नेता गोपाल राय, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, शंकर गुप्ता, विक्रमादित्य सिंह जूदेव, भाजयुमो अध्यक्ष शौर्यप्रताप प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, विजय आदित्य सिंह जूदेव, उपेन्द्र यादव, आनंद शर्मा, राजू गुप्ता, सुरेश राम भगत, रजनी प्रधान, शारदा प्रधान, उमा देवी, ममता कश्यप, संतोष सिंह, राजकपूर भगत,देवधन नायक, रूपेश सोनी, शरद चौरसिया, रीना बरला, आरती सिंह, असलम आज़ाद, मुनेश्वर केसर, केशव यादव, ज़मीर इस्लाम जिन्ना, वरुण जैन,विजय सहाय, अरविंद भगत, नेहरू सिंह, सलोने मिश्रा, श्रीनायक मिश्रा, हरिशंकर यादव, श्यामलाल भगत, राजकुमार गुप्ता, अमन शर्मा, गणेश जैन, बॉबी ताम्रकार, इम्तियाज़, दीपक गुप्ता, निखिल गुप्ता, उमेश प्रधान, विकास सोनी, आकाश गुप्ता, नमित सिंह, नीतू गुप्ता, विष्णु सोनी, मुकेश सोनी, आशुतोष राय, शोभापति दीवान,राहुल गुप्ता, अमित साय सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।