जशपुर : सोशल मीडिया में वायरल वीडियो मामले में जांच टीम गठित, निष्पक्ष जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई

डॉ. धीरेन्द्र अग्रवाल से संबंधित प्रकरण की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में मिलने के बाद कलेक्टर ने लिया गंभीरता से संज्ञान

जशपुर। जशपुर जिले में सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में प्राप्त शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. धीरेन्द्र अग्रवाल से संबंधित प्रकरण की शिकायत सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर जिला-जशपुर द्वारा प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए जांच टीम का गठन किया गया है।

नियमानुसार की जा रही है जांच कार्रवाई

गठित जांच टीम द्वारा प्रकरण में नियमानुसार जांच कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण से जुड़े सभी आवश्यक गवाहों के कथन दर्ज किए जा रहे हैं। इसके साथ ही मामले से जुड़े प्रत्येक आवश्यक पहलू की जांच की जा रही है।

दस्तावेजों, अभिलेखों एवं अन्य तथ्यों का किया जा रहा परीक्षण

जांच के दौरान उपलब्ध दस्तावेजों, अभिलेखों एवं अन्य संबंधित तथ्यों का भी परीक्षण किया जा रहा है। जांच टीम प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों का निष्पक्षता से परीक्षण कर रही है।

जांच पूर्ण होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

प्रकरण की जांच वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। जांच पूर्ण होने के उपरांत जांच टीम द्वारा प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच प्रतिवेदन सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। तत्पश्चात जांच में प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment