रायपुर: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मृत छत्तीसगढ़ के नागरिकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं हादसे में घायल लोगों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यह घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों और घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
भंडारा पहुंची छत्तीसगढ़ शासन की टीम
हादसे के बाद छत्तीसगढ़ शासन की टीम भंडारा पहुंच चुकी है। टीम महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर घायलों के उपचार तथा प्रभावित परिवारों की सहायता में जुटी हुई है।
गंभीर घायलों के नागपुर में बेहतर इलाज की व्यवस्था
गंभीर रूप से घायलों के बेहतर उपचार के लिए नागपुर में समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। शासन की टीम लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहकर घायलों के उपचार और प्रभावित परिवारों की आवश्यक मदद की निगरानी कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया है कि हादसे से प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए राज्य सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।