भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद, CM विष्णु देव साय ने दिए अवकाश के निर्देश

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त सभी स्कूलों में छुट्टी

मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश रहेगा। भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और आवागमन में कठिनाई की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

अभिभावकों से बच्चों को घर पर रखने की अपील

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभिभावकों से बच्चों को घर पर ही रखने का अनुरोध किया है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों एवं सभी जिला कलेक्टरों को अवकाश के आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment