जशपुर: सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत जशपुर विकासखंड के जिला पंचायत ऑडिटोरियम में ‘सियान सेवा संकल्प–जशपुर सियान आइडल’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनके अनुभव, उत्साह और सक्रिय सहभागिता को सम्मानित करना है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में अपनी कला एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
सियान आइडल कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सहभागिता और अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। यह आयोजन समाज में वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और योगदान के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दे रहा है।