मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहल से फरसाबहार एवं कांसाबेल के ढूढरुडांड में बन रहे विद्यालय भवन, निर्माण कार्य अंतिम चरण में

जशपुरनगर। जिले में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर फरसाबहार एवं कांसाबेल विकासखंड के ढूढरुडांड में दो विद्यालय भवनों के निर्माण के लिए 75 करोड़ 60 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है और कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।

बटाईकेला से नए भवन में होगा विद्यालय का संचालन

कांसाबेल क्षेत्र में वर्तमान में एकलव्य आदर्श विद्यालय का संचालन बटाईकेला में किया जा रहा है। नए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के साथ पढ़ाई के लिए अधिक अनुकूल वातावरण उपलब्ध होगा। भवन निर्माण पूरा होने के बाद विद्यालय का संचालन नए परिसर में शुरू करने की तैयारी है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाओं पर जोर

नए विद्यालय भवनों के तैयार होने से विद्यार्थियों को सर्वसुविधायुक्त परिसर में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण तैयार होगा और क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं का विस्तार होगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही नए भवनों में पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है।

शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में पहल

जशपुर जिले में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत इन विद्यालय भवनों का निर्माण महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की स्वीकृति से निर्माणाधीन भवनों के पूरा होने पर क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment