CG: कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी खडगांव के प्रभारी और ऑपरेटर तत्काल निलंबित….

श्याम चौहान/अंबिकापुर -: जिले के विकासखण्ड मैनपाट अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र खड़गांव के धान खरीदी प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को धान के स्टॉक में हेराफेरी करने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है।


आपको बता दे की उप आयुक्त एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं अंबिकापुर ने बताया कि धान खरीदी केंद्र खड़गांव का भौतिक सत्यपान 14 जनवरी 2025 को खाद्य अधिकारी सरगुजा के नेतृत्व में किया गया जिसमें धान का स्टॉक 2291.20 क्वि. कमी पाई गई। जिसमे शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के इस मामले में कलेक्टर सरगुजा के नीरेश पर धान खरीदी प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर अनिल भगत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि धान खरीदी प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर अनिल भगत को तत्काल निलंबित कर धान उपार्जन केन्द्र खड़गांव का प्रभार धान खरीदी हेतु दामोदर प्रसाद कुबंज को दिया जाता है तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. राजापुर के प्राधिकृत अधिकारी एवं समिति प्रबंधक अशोक सिदार तत्काल व्यवस्था करने निर्देशित किया गया है जिससे कि धान खरीदी कार्य प्रभावित न हो

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment