जशपुर राजपरिवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, दिवंगत माता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नेमरा/जशपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक गांव नेमरा में छत्तीसगढ़ के जशपुर राजपरिवार के सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान राजपरिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन जी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुलाकात के दौरान महाराजा-सह-पूर्व सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, महारानी श्रीमती अमृता सिंह जूदेव, युवराज श्री यश प्रताप जूदेव और राजकुमार श्री आर्य प्रताप जूदेव उपस्थित रहे। जशपुर राजपरिवार के सदस्यों ने दिवंगत रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर राजपरिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही, शोक संतप्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment