शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के गुणवत्ताहीन निर्माण पर PWD सख्त, दो ठेकेदारों को नोटिस; 6 उप अभियंताओं से भी जवाब तलब

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के अधूरे और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों तथा उखड़ी सड़क के मामले में सख्ती दिखाई है। विभाग ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, रखरखाव, सड़क सुरक्षा और निर्धारित मानकों के पालन में कमियां पाए जाने पर दो ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों ठेकेदारों को 15 दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण और निर्माण कार्यों की जांच के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क अभी परफॉर्मेंस गारंटी अवधि में है।

सड़क के खराब रखरखाव पर 6 उप अभियंताओं को नोटिस

परफॉर्मेंस गारंटी अवधि में सड़क की सतह पर क्षति और रखरखाव में लापरवाही के मामले में विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग बालोद के सभी छह उप अभियंताओं को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

सभी उप अभियंताओं को तीन दिनों के भीतर अपना प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारियों के जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

निरीक्षण और जांच के बाद विभाग की कार्रवाई

राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के अधिकारियों के निरीक्षण और जांच में सड़क निर्माण की गुणवत्ता, रखरखाव, सड़क सुरक्षा तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य किए जाने से जुड़ी कमियां सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

विभाग की इस कार्रवाई के तहत जहां ठेकेदारों से निर्माण कार्यों में मिली कमियों को लेकर जवाब मांगा गया है, वहीं सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी से जुड़े उप अभियंताओं से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

अब संबंधित ठेकेदारों और अधिकारियों के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment