जशपुर: दीपावली से पहले जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिला कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को राहत दी है। जिला कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा में लंबे समय से सेवा दे रहे 11 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को समयमान वेतनमान वृद्धि का लाभ प्रदान किया गया है।
जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा के बाद कलेक्टर श्री व्यास ने इस संबंध में तत्काल स्वीकृति प्रदान की। 10 और 20 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके इन कर्मचारियों को लंबे समय से इस लाभ का इंतजार था। स्वीकृति मिलने के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
इन 11 कर्मचारियों को मिला लाभ
समयमान वेतनमान वृद्धि का लाभ पाने वाले कर्मचारियों में श्री कॉमन डेविड निकुंज, श्री मुकेश भगत, श्री संजीव कुमार एक्का, श्री संदीप खलखो, श्री जसवंत कुमार कंवर, श्री पंजीव जंग, सुश्री नविता कुजूर, श्री गजेन्द्र राम, श्रीमती मनीषा डनसेना, श्री अजय कुमार मिंज और श्रीमती रोजालिया मिंज शामिल हैं।
कर्मचारियों ने जताया आभार
लाभ मिलने पर कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कलेक्टर ने उनकी वर्षों की मेहनत को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से वे और अधिक लगन के साथ काम करने के लिए प्रेरित होंगे।
कर्मचारियों के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा छोटे कर्मचारियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना जा रहा है और उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है।