मनोरा-2 में आंगनबाड़ी सहायिका की वरिष्ठता सूची जारी, 25 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

जशपुर। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मनोरा-2 द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए प्राप्त आवेदनों के मूल्यांकन के बाद वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर दी गई है।

परियोजना अधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रकाशित वरिष्ठता सूची के संबंध में 10 नवंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।

सूची के संबंध में किसी आवेदक को आपत्ति होने पर वह अपना लिखित दावा-आपत्ति 25 नवंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में परियोजना कार्यालय मनोरा-2 (आस्ता) में प्रस्तुत कर सकता है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment