ब्रेकिंग जशपुर: बकाया बिजली बिल मांगने पहुंचे अधिकारी पर हमला, बगीचा पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

महादेवडांड़ में 1.67 लाख रुपये की वसूली को लेकर हुआ विवाद, असिस्टेंट इंजीनियर के सिर और कंधे में आई चोट

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महादेवडांड़ में बकाया बिजली बिल की वसूली करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शासकीय कार्य के दौरान हुए इस विवाद में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 नवंबर 2026 को भूपेन्द्र राठौर, असिस्टेंट इंजीनियर बगीचा, अपने स्टाफ के साथ ग्राम महादेवडांड़ में बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने पहुंचे थे। गांव में लगभग 1 लाख 67 हजार रुपये की बिजली बिल राशि बकाया थी। इसी दौरान पंखरासियुस तिर्की द्वारा बकाया राशि जमा करने के बजाय विवाद शुरू कर दिया गया और गाली-गलौज की जाने लगी।

इसी बीच उसका पुत्र सोमल तिर्की भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि उसने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी के डंडे एवं अन्य वस्तु से हमला कर दिया। इस हमले में असिस्टेंट इंजीनियर भूपेन्द्र राठौर के सिर और कंधे में चोट आई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 300/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 221, 132, 121(1), 121(2), 3(5) एवं 121(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बगीचा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में संलिप्त पिता-पुत्र को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पर्याप्त अपराध पाए जाने पर पुलिस ने 15 नवंबर 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

  1. सोमल तिर्की (31 वर्ष), पिता पंखरासियुस तिर्की।
  2. पंखरासियुस तिर्की (73 वर्ष), पिता स्व. सिरिल तिर्की।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक विक्रांत कुमार सोन, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, प्रधान आरक्षक इस्ताक खान, आरक्षक क्रमांक 685 मुकेश पाण्डेय, आरक्षक महेश मालाकार सहित अन्य पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।

डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना एवं शासकीय कर्मचारियों के साथ मारपीट करना गंभीर अपराध है। कानून को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगी। उन्होंने आम नागरिकों से कानून का सम्मान करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

ऐसी ही स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़। पूरी खबरों और ताजा समाचारों के लिए विजिट करें: samvadchhattisgarh.com

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment