जशपुर। धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बगीचा एसडीएम श्री समीर बड़ा ने निरीक्षण के दौरान चोंगरीबहार टीएसएस में ग्रीष्मकालीन (पुराना) धान जब्त किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम चोंगरीबहार निवासी किसान कमलसाय द्वारा विक्रय के लिए लाया गया ग्रीष्मकालीन (पुराना) धान पाया गया। जांच में धान की कुल 110 बोरियां मिलीं, जिनका कुल वजन 44 क्विंटल बताया गया है।
अधिकारियों ने उक्त धान को जब्त कर टीएसएस प्रबंधक के सुपुर्द कर दिया।
प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि शासन के निर्धारित नियमों के अनुरूप धान खरीदी सुनिश्चित की जा सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़। पूरी खबरों के लिए विजिट करें: samvadchhattisgarh.com