प्रधान पाठक के निलंबन के बाद रनपुर स्कूल की व्यवस्था सुधारने में जुटा शिक्षा विभाग, दो शिक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

बिमड़ा और पण्डरीपानी से रनपुर भेजे गए शिक्षक, बीईओ ने आगामी आदेश तक अध्यापन कार्य करने के दिए निर्देश

जशपुर: बगीचा विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रनपुर में शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों की व्यवस्था की है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बगीचा द्वारा 21 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार बिमड़ा और पण्डरीपानी स्कूल में पदस्थ दो शिक्षकों को रनपुर में अध्यापन कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिमड़ा में पदस्थ शिक्षक श्री पवन कुमार पैंकरा तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पण्डरीपानी में पदस्थ शिक्षक श्री सुमन साय बेक को आगामी आदेश तक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रनपुर में अध्यापन कार्य करना होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर हुई व्यवस्था

विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बगीचा से जारी आदेश में बताया गया है कि रनपुर स्कूल में शिक्षकों की कमी को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर के निर्देशानुसार यह व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य विद्यालय में शिक्षण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करना और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने से बचाना है।

प्रधान पाठक के निलंबन के बाद शुरू हुई थी कवायद

जानकारी के अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रनपुर में पदस्थ प्रधान पाठक श्री अशोक कुमार मिंज के निलंबित होने के बाद विद्यालय की व्यवस्था बनाए रखने के लिए संकुल प्राचार्य रनपुर ने 16 नवंबर 2026 को एक आदेश जारी किया था।

इस आदेश के तहत शासकीय प्राथमिक शाला रनपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री देवनारायण पटेल को अस्थायी रूप से पूर्व माध्यमिक शाला रनपुर में अध्यापन कार्य और विद्यालयीन दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी दी गई थी।

संबंधित अधिकारियों को भेजी गई आदेश की प्रतिलिपि

21 नवंबर को जारी नए आदेश की प्रतिलिपि संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग, कलेक्टर जशपुर, जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बगीचा सहित संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों, प्रधान पाठकों और संकुल शैक्षिक समन्वयकों को भेजी गई है।

शिक्षा विभाग की इस पहल से रनपुर स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर होने और विद्यार्थियों की पढ़ाई को नियमित बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

जशपुर जिले के बगीचा, पत्थलगांव सहित सरगुजा संभाग की शिक्षा, प्रशासन, रोजगार और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़।

वेबसाइट: https://samvadchhattisgarh.com

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment