राजनांदगांव में निर्माणाधीन छत ढही, मलबे में दबकर 52 वर्षीय मजदूर की मौत

राजनांदगांव। जिले के भर्रेगांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय मजदूर की जान चली गई। अपने मकान में छज्जे और छत का निर्माण कार्य कर रहे संतोष यादव के ऊपर अचानक छत का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। वह मलबे में दब गए। सुरगी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

निर्माण कार्य के दौरान अचानक ढही छत

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भर्रेगांव निवासी संतोष यादव (52) रविवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच अपने घर में छज्जे और छत का काम कर रहे थे। इसी दौरान छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया और वह भारी मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

सूचना मिलते ही सुरगी पुलिस चौकी का स्टाफ और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। करीब दो घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद संतोष यादव को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट के मुताबिक, सुरगी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

राजनांदगांव सहित छत्तीसगढ़ की हर बड़ी और ताजा खबर के लिए संवाद छत्तीसगढ़ से जुड़े रहें। अपने जिले की खबरों और प्रदेश के अहम अपडेट पढ़ने के लिए विजिट करें: https://samvadchhattisgarh.com

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment