रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने स्वीकृत निविदाओं के कार्यादेश चयनित ठेकेदारों और एजेंसियों को 15 दिनों के भीतर जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य अभियंताओं से हर सप्ताह कम से कम दो दिन निर्माण स्थलों पर जाकर काम की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी करने को कहा है।
📌 यह भी पढ़ें: बारिश में खराब सड़कों को सुधारने के निर्देश
सचिव बंसल ने 27 नवंबर को मंत्रालय में पांचों परिक्षेत्रों, सेतुबंध, विद्युत एवं यांत्रिकी, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा प्रमुख अभियंता कार्यालय के मुख्य अभियंताओं की बैठक ली। बैठक में निर्माणाधीन भवनों, सड़कों और पुलों के साथ नए कार्यों की निविदा प्रक्रिया की समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि निविदा मंजूर हो चुके कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी हों, ताकि निर्माण के अनुकूल मौसम और उपलब्ध कार्य अवधि का पूरा उपयोग किया जा सके। वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी कर काम शुरू कराने को कहा गया।
📌 यह भी पढ़ें: लोक निर्माण विभाग ने सड़क और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की
बैठक में मानपुर-कोहका मार्ग, गरियाबंद में राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्से और कबीरधाम जिले के बानौ-कान्हाभैरा मार्ग के खराब हिस्सों का उल्लेख किया गया। सचिव ने गुणवत्ताहीन निर्माण को निर्धारित मानकों के अनुरूप दोबारा कराने के निर्देश दिए। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, नियमित मॉनिटरिंग और तय समय-सीमा में काम पूरा करने पर जोर दिया गया।
📌 यह भी पढ़ें: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सचिव की सख्ती
उन्होंने ठेकेदारों के कार्यों की निगरानी के साथ उनके नियमित भुगतान, विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठकों और जनशिकायतों के समयबद्ध निराकरण की भी हिदायत दी।
छत्तीसगढ़ की सड़क, पुल और विकास कार्यों से जुड़ी खबरों के लिए संवाद छत्तीसगढ़ से जुड़े रहें। https://samvadchhattisgarh.com/