28 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, 14 पुस्तकों का होगा विमोचन

Please Share With Your Friends Also

रायपुर। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर 28 नवंबर को राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की ओर से सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में होने वाला कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। समारोह में 14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन, छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा करने वाले पांच साहित्यकारों का सम्मान, साहित्यिक परिचर्चा और कवि सम्मेलन रखा गया है।

📌 यह भी पढ़ें: राजभाषा आयोग के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

कार्यक्रम में अरविंद मिश्र की ‘नोहर-छोहर छत्तीसगढ़’, बिसरू राम कुर्रे की ‘माटी के लाल’, गणेश्वर पटेल की ‘आखर अउ अंजोर’, पद्मा साहू ‘पर्वणी’ की ‘उधारी के सुवासा’, सुमित्रा साहू की ‘छत्तीसगढ़ के गहना-गुरिया परिधान’ और रामकुमार वर्मा की ‘जसगीत झांकी भाग-02’ सहित कुल 14 पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। सूची में कविता, लोकसंस्कृति, परिधान, सामाजिक जीवन और छत्तीसगढ़ी साहित्य से जुड़ी कृतियां शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य में योगदान के लिए गरियाबंद के मकसूदन राम साहू ‘बरीवाला’, रायगढ़ की सुधा देवांगन, सरगुजा जिले के बतौली निवासी सुदामा राम गुप्ता तथा रायपुर के ईश्वर साहू ‘बंधी’ और गोविंद धनगर को सम्मानित किया जाएगा।

📌 यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल

दोपहर 1 से 2 बजे तक ‘पुरखा के सुरता’ विषय पर परिचर्चा होगी, जो स्वर्गीय डॉ. सत्यभामा आडिल को समर्पित रहेगी। इसमें डॉ. कल्पना मिश्रा और डॉ. रेशमा अंसारी वक्ता होंगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

📌 यह भी पढ़ें: रायपुर साहित्य उत्सव में छत्तीसगढ़ की साहित्यिक परंपरा

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल अध्यक्षता करेंगे। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और प्रदेश की सांस्कृतिक गतिविधियों की खबरों के लिए संवाद छत्तीसगढ़ पढ़ें। https://samvadchhattisgarh.com/

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

1 thought on “28 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, 14 पुस्तकों का होगा विमोचन”

Leave a comment