ब्रेकिंग: कार और टैंकर की भीषण टक्कर, बाल-बाल बचे लोग…

रांची:- राजधानी रांची से आज सुबह- सुबह एक भीषण सड़क हादसा ही खबर सामने आ रही है। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा रातू थाना क्षेत्र के पास स्थित एड्रेस व मनेर ढाबा के समीप की बताई जा रही है। यह कार एक डॉक्टर की थी। हादसे में चालक के घायल होने की जानकारी मिली है।

बताया जा रहा है कि बाइर को बचाने के चक्कर में कार की टक्कर डी.एस. लॉजिस्टिक्स की टैंकर से हुई थी। जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस भीषण हादसे के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।  मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का प्राथमिक इलाज दिलाई।  फिलहाल घायल चालक की स्थिति स्थिर बताई जा रही हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment