
तमता | पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बालाझर के अषढ़ियों पारा के निवासी बालेश्वर यादव ने बताया कि उनके बस्ती में लगा ट्रांसफॉर्मर पिछले 3 महीने से खराब है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने से सभी घरों में लो वॉल्टेज की समस्या हो गई है। लो वॉल्टेज होने से खेत में लगे बोर भी नहीं चल रहे हैं। आगे बताया कि लो वॉल्टेज के कारण बोर से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही खेती बाड़ी में भी परेशानी हो रही। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग को कई बार इसकी जानकारी दी गई है। मगर अभी तक ट्रांसफॉर्मर को सुधारने का प्रयास नहीं किया गया।