जशपुर:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से संदीप का शव कर्नाटक से पहुंचा गृह ग्राम बाँसबहार,समुद्र में डूब जाने से हुई थी संदीप की मौत”परिजनों ने सहायता के लिए सीएम कैंप कार्यालय से लगाई थी गुहार

जशपुरनगर :- कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ा जिले के भटकल में दुर्घटना का शिकार हुए 36 वर्षिय संदीप साय पैंकरा का शव शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर गृह ग्राम बाँसबाहर पहुंचा। मृतक के परिजनों ने बताया कि संदीप साय पैंकरा अपने कुछ साथियों के साथ रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था। यहां उत्तर कन्नड़ा जिले के कारवार तहसील के भटकल में एक पानी जहाज में सहयोगी के रूप में काम कर रहा था। 27 मार्च को संदीप साय  रात में बोट में सोने के दौरान नींद की झोंक में वह बोट से समुद्र में गिर गया। जिससे पानी में डूब कर उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना बोट के मालिक नारायण खाखी ने संदीप के परिजनों को दी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे संदीप के परिजनों के सामने मृत के शव को भटकल से बांसबहार लाने की समस्या खड़ी हो गई। नीजि शव वाहन के संचालक इसके लिए मोटी रकम मांग रहे थे। परिजनों ने सहायता के लिए कांसाबेल ब्लाक के बगिया में संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सहायता की गुहार लगाई। कैंप कार्यालय ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए पहल करते हुए सक्षम अधिकारियों से संपर्क कर,कर्नाटक से शव को मृतक के गृह ग्राम बांस बाहर तक लाने के लिए निशुल्क शव वाहन की व्यवस्था की। शनिवार को संदीप साय पैंकरा का शव कर्नाटक से बॉस बहार पहुंचा। संदीप के शव को गृह ग्राम तक लाने में सहायता उपलब्ध कराने के लिए मृतक संदीप के स्वजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। उल्लेखनीय है बगिया में संचालित सीएम कैंप कार्यालय जशपुर जिले के साथ पूरे प्रदेशवासियों के लिए आशा का नया केंद्र बना हुआ है। यहां लोग अपनी समस्या को लेकर उम्मीद के साथ पहुंचते हैं। सीएम कैंप कार्यालय ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर    07764-250061,07764-250062  भी उपलब्ध कराया गया है। इस नंबर पर काल करके सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment