मुख्यमंत्री ने 23 लाख की लागत से जय स्तंभ चौक  सौंदर्यीकरण और उन्नयन कार्य का किया शुभारंभ…

जशपुरनगर :- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिला अस्पताल के सामने जय स्तंभ चौक में 23 लाख 86 हजार के सौंदर्यीकरण और उन्नयन कार्य का शुभारंभ किया।
उल्लेखनीय है कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के यादगार के रूप में स्थापित जय स्तंभ चौक का उन्नयन कार्य किया गया है।  इसमें धौलपुर पत्थर से निर्मित यह जय स्तंभ चौक वर्षों तक नवीन पीढ़ी को हमारे पूर्वजों के त्याग बलिदान और इस राष्ट्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देता रहा रहेगा राष्ट्रसेवा हेतु सभी को प्रेरित करता रहेगा
         इस अवसर पर  सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत नगर पालिका के अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ,राम प्रताप सिंह ,नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव , भरत सिह  कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय सहित अधिकारीगण और जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment