मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम मुंडा टोली में बदला गया ट्रांसफार्मर,
बिजली आपूर्ति  पुनः हुई बहाल, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद…

जशपुरनगर :-  मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम मुंडाटोली में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित विद्युत सप्लाई पुनः प्रारंभ हो गई है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रति आभार व्यक्त किया।
   विकासखंड कांसाबेल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दोकड़ा के आश्रित ग्राम मुंडाटोली के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि ग्राम मुंडाटोली में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से  बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है,  जिससे ग्रामीणों को काफी पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे जल्द सुधारने की मांग की। कैंप कार्यालय की पहल पर विद्युत विभाग के द्वारा तत्काल वहां ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है।
      मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जन समस्या का निवारण  तत्परता से किया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या आने पर इसके तत्काल निराकरण की कार्यवाही शुरू कर दी जाती है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment