रायपुर: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना , आवास के क्रियान्वयन की सराहना की….!!

Please Share With Your Friends Also

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा कृषि विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता और प्रशासनिक कार्यशैली सहित अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों की स्थापना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्रियान्वयन की सराहना की।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के सुदूर और वंचित क्षेत्रों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के दृढ़ संकल्पित होने की बात कही।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment