लोगों के पक्के मकान का सपना हो रहा पूरा”लोगों को मिला रहा है सपनों का घर
,चार हजार से अधिक हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराकर सौंपी गई उनकी चाबी…

जशपुरनगर 20 मई 2025 /जिले में कई लोगों की पक्के मकान के सपने सकार हो रहे हैं। केन्द्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निवासरत लोगों की आशाय पूरी हो रही है।
           मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निरंतर प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 4322 ग्रामीणों को पक्का आवास मिला है। इन आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पश्चात् हितग्राहियों के गृह प्रवेश और उनके चाबी सौपने के लिए राज्यव्यापी गृह प्रवेश उत्सव का आयोजन  किया गया है।  प्रदेश के ग्रामीण परिवारों को उनके नए नव निर्मित प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश कराया गया
           जिले में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के दिशा-निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो की लगातार समीक्षा और निगरानी कर जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण कराने के प्रयास से 4322 आवास पूर्ण हुए है इन पूर्ण हुए आवासों में हितग्राहियों को गृह प्रवेश का कार्यक्रम के माध्यम से प्रवेश कराया गया है और उन्हें आवास की चाभी सौंपी गई है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment