जशपुर/बगीचा:- जशपुर जिले के पंडरा पाठ चौकी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक पशु तस्करी में संलिप्त पिकअप कैलाश गुफा मार्ग के लमडेढा घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गया है , इस घटना में एक मवेशी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है वहीं आठ अन्य घायल हैं जिनमें से तीन मवेशियों की हालत गंभीर बताई जा रही है पंडरा पाठ पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है
वहीं घटना के बाद पिकअप चालक तथा आरोपी वहां से फरार बताए जा रहे हैं

उल्लेखनीय है कि जशपुर पुलिस पशु तस्करी रोकने के लिए एक विशेष अभियान चला रही है जिसका नाम ऑपरेशन शंखनाद है अब तक जशपुर जिले में पशु तस्करी करने वालों के खिलाफ कई बड़े कार्रवाई हो चुके हैं ।





















