जशपुर: बेड़ेकोना में पंचायत में उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित ” 21 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन…. जानिए प्रक्रिया

जशपुर: विकासखण्ड बगीचा अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेड़ेकोना के उचित मूल्य दुकान (दुकान आई डी 562003014) का संचालक एजेन्सी परिवर्तन किए जाने के फलस्वरूप लोक सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शा.उ.मू.दुकान बेड़ेकोना के संचालन हेतु आदिम जाति सहकारी समिति/बहुउद्देशीय सहकारी समिति/महिला स्वयं सहायता समूह/वन सुरक्षा समिति एवं अन्य समितियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है।

ग्राम पंचायत बेडेकोना के उचित मूल्य दुकान (दुकान आई.डी. 562003014) के संचालन किये जाने हेतु इच्छुक समिति/समूह आज दिनांक 07/07/2025 से 21/07/2025 तक कार्यालयीन समयावधि में अपना आवेदन मय प्रस्ताव, पंजीयन प्रमाण पत्र, बैंक बचत खाता की छायाप्रति, ग्रेडिंग एवं अन्य सम्यक दस्तावेज सहित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment