जशपुर नगर:- जशपुर जिले में इन दिनों लगातार सर्पदंश की घटना देखने सुनने को मिल रही है , और खासकर पहाड़ी कोरवाओं समुदाय में अधिकतर ये घटनाएं घटित हो रही है
इसी कड़ी में जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महनई में बीती रात एक पहाड़ी कोरबा 50 वर्ष से अधेड़ की सर प्रधान से मौत हो गई है फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुटी हुई है ।
इस संबंध में बगीचा बीएमओ सुनील लकड़ा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मृतक पंडरू राम पिता स्वर्गीय लहंगू राम बीती रात खाना-पीना खाकर अपने घर में सो रहा था इस दौरान रात के करीब 12:00 बजे उसे किसी जहरीले सांप ने डस लिया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई सुबह हुई तब परिजनों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।
आपको जानकारी के लिए बता दे बीते 1 सप्ताह में दो पहाड़ी कोरवा समुदायों की सर्पदंश से मृत्यु हो चुकी है ।




















