प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

Please Share With Your Friends Also

जशपुरनगर 21 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम महुआ निवासी स्व. संध्या भगत4 कापुटोली नाला के पानी में डूबने से 25 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता जेण्डर राम एवं माता रजनी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
          इसी प्रकार सन्ना तहसील के ही ग्राम रौनी निवासी स्व. रामवृक्ष का आकाशीय बिजली  से 05 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारित उनके पत्नी सुमित्रा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment