जशपुर: जनदर्शन में कलेक्टर ने लोगों से रूबरू हो सुनी समस्याएं…!

जशपुर, 21 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने  आवेदनों को समय पर निराकृत करने को भी कहा। जनदर्शन में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें मुख्य रूप से राजस्व संबंधी मामले, शाला प्रवेश, भूमि विवाद, राशनकार्ड निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित मामले एवं विभिन्न विषयों से संबंधित मांगें शामिल थीं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment