जशपुर:- कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को जिला संग्रहालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और परिसर की साफ सफाई नियमित करने के निर्देश दिए हैं। पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने कहा कि पुरातत्व संग्रहालय में प्राचीन काल की बहुत अच्छी धरोहर को सहेज कर रखा गया है। इसको संरक्षित करके रखना बेहद जरूरी है। जिला पुरातत्व संग्रहालय समिति के सदस्यों को संगाहलय को और कैसे व्यवस्थित रखा जा सकता है। इस संबंध में सुझाव भी लिए और जनसहयोग से पुरातत्व काल की वस्तुओं के संबंध जानकारी का भी उल्लेख करने के लिए कहा है ताकि आने वाली पीढ़ी को इतिहास की जानकारी नियमित होती रहे।
कलेक्टर ने जिला संग्रहालय के खिड़की दरवाजे, ठीक करने के निर्देश दिए हैं। शौचालय की साफ सफाई करके व्यवस्थित करने के लिए कहा और परिसर के झाड़ियां की साफ सफाई करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने पर्यटन कार्यालय बनाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत एसडीएम जशपुर श्री ओंकार यादव, नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय, आर ई एस के प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री राजेश श्रीवास्तव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।




















